spot_img

Lucknow/Dehradun : उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज

Lucknow/Dehradun: Weather Takes a Turn in North India

चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में भी ओले गिरे
लखनऊ/देहरादून : (Lucknow/Dehradun)
देश में एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से मौसम बदल गया है। उत्तराखंड के चारों धाम-केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी हो रही है। राज्य के सभी जिलों में बारिश हो रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश के साथ ओले भी गिरे। कई जिलों में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा। वहीं, भरतपुर जिले में मकान पर बिजली गिरने से सिलेंडर में ब्लास्ट (cylinder explosion) हो गया। बारिश की वजह से तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

7 दिन में यूपी में आंधी से 15 की मौत
यूपी के मेरठ, बरेली और शाहजहांपुर में दोपहर में ओले गिरे। लखनऊ, गोरखपुर, गोंडा, जौनपुर, अलीगढ़ समेत 25 जिलों में आज तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस दौरान 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पिछले हफ्ते आंधी-बिजली से 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

एमपी में 3 चक्रवात एक्टिव
मध्य प्रदेश में 3 साइक्लोनिक एक्टिविटी (cyclonic systems) हैं। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में ओले गिर सकते हैं।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles