spot_img

New Delhi : धौनी, कपिल से माफी मांगता हूं : युवी

नई दिल्ली : (New Delhi) विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह: (Former World Cup-winning Indian all-rounder Yuvraj Singh) ने कहा है कि उनके पिता योगराज सिंह ने महेंद्र सिंह धौनी और कपिल देव (Mahendra Singh Dhoni and Kapil Dev) के बारे में गुस्से में जो बातें कहीं, वे गलत थीं और इसके लिए वह माफी मांगते हैं। युवराज ने ‘स्पोर्ट्स तक’ के साथ पॉडकास्ट में अपने पिता के उस विवादित मुद्दे पर बात की जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय टीम से उनके बाहर होने के लिए धौनी को दोषी ठहराया था और बीते समय में चयन के मुद्दों पर भी कपिल को गाली दी थी।2011 विश्व कप जीत के नायक युवराज (Yuvraj, the hero of the 2011 World Cup victory) ने कहा, मैं कपिल और एम एस धौनी से इन टिप्पणियों के लिए माफी मांगना चाहता हूं क्योंकि कपिल पाजी भारत के लिए महान खिलाड़ी रहे हैं। उनके (योगराज और कपिल) बीच कैसा रिश्ता था, मुझे नहीं पता, मैं तो तब पैदा भी नहीं हुआ था। मैं धौनी के साथ खेला हूं और उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर मेरी उम्मीदें थीं। लेकिन मेरे पिता ने उनके बारे में जो कहा, मैंने उनसे कहा कि यह ठीक नहीं है।युवी ने कहा, जो कोई भी कारण हों, आप जानते हैं कि वे क्या हैं लेकिन मैं उन दोनों से इन शब्दों के लिए ईमानदारी से माफी मांगना चाहूंगा लेकिन वे यह भी जानते हैं कि ये शब्द मेरे नहीं हैं। क्रिकेटर के तौर पर, उन्होंने देश के लिए जो कुछ किया है, मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है।

Explore our articles