spot_img

Barcelona : बार्सिलोना लगातार आठवीं बार अंतिम-4 में

Barcelona: Barcelona Reaches Semifinals for the Eighth Consecutive Time

बार्सिलोना : (Barcelona) बार्सिलोना (Barcelona) ने चिर प्रतिद्वंदी रियाल मैड्रिड को 6-0 से रौंदकर और गुरुवार को महिला चैंपियंस लीग (Women’s Champions League) फुटबॉल में लगातार आठवीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाकर रिकॉर्ड बना दिया। बार्सिलोना ने क्वार्टर फाइनल का पहला चरण 6-2 से जीता था। इस तरह से उसने कुल 12-2 के बड़े अंतर से जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीन बार की चैंपियन टीम बार्सिलोना के लिए दूसरे चरण में कैरोलिन ग्राहम हैनसेन ने दो गोल जबकि एलेक्सिया पुटेलस, इरेन पारेडेस, ईवा पजोर और एस्मी ब्रुग्ट्स ने एक-एक गोल किया। बार्सिलोना अब बायर्न म्यूनिख का सामना करेगा। दूसरे सेमीफाइनल में लियोनेस का मुकाबला मौजूदा चैंपियन आर्सेनल से होगा।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles