spot_img

Ambedkarlanagar : अंबेडकरनगर में ‘तीसरी सरकार अभियान’ के तहत नेतृत्व विकास प्रशिक्षण आयोजित

अंबेडकरनगर : (Ambedkarnagar) विकासखंड जलालपुर स्थित बाबा बरुआ दास पीजी कॉलेज में जन शिक्षण केंद्र (Jan Shikshan Kendra at Baba Barua Das PG College, located in the Jalalpur Development Block) द्वारा “तीसरी सरकार अभियान” (“Teesri Sarkar Abhiyan”) के अंतर्गत नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले नारी संघ (Savitribai Phule Nari Sangh) की महिला लीडरों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।

उद्घाटन उपप्राचार्य डॉ. पवन कुमार गुप्ता (Vice-Principal, Dr. Pawan Kumar Gupta) ने किया। उन्होंने कहा कि एक सक्षम नेता समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रशिक्षक अनिल तिवारी ने प्रशिक्षण के दौरान नेतृत्व के गुण, जिम्मेदारियां और एक अच्छे नेता की विशेषताओं पर विस्तार से जानकारी दी।

प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर सामाजिक, राजनीतिक और बाजार क्षेत्र में बदलाव के उपायों पर चर्चा कराई गई। संस्था की सचिव पुष्पा पाल (Pushpa Pal) ने कहा कि सही जानकारी और नेतृत्व क्षमता से महिलाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं, वहीं युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उनके नेतृत्व विकास पर जोर दिया।
समापन पर उपप्राचार्य ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जन शिक्षण केंद्र के सदस्य, नारी संघ की लीडर और कॉलेज के छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित रहे।

Bhagalpur : जमालपुर लोको शेड में स्वदेशी कंप्रेसर इकाई का निर्माण

भागलपुर : (Bhagalpur) पूर्व रेलवे के मालदा मंडल (Malda Division, Eastern Railway) अंतर्गत जमालपुर लोको शेड में “स्क्रैप टू आर्ट” पहल के तहत कंडम...

Explore our articles