spot_img

Patna/Shivhar : मुंबई हत्याकांड पर बिहार में उबाल, हाईवे जाम

पटना/शिवहर : (Patna/Shivhar) मुम्बई के धारावी क्षेत्र (Dharavi area of ​​Mumbai) में युवक की हत्या के बाद बिहार के शिवहर जिले (Bihar’s Shivhar district) में तनाव बढ़ गया। गुरुवार तड़के जब मृतक का शव उसके पैतृक गांव वैद्यनाथपुर पहुंचा, तो परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने शिवहर-तरियानी-मीनापुर स्टेट हाईवे (Shivhar-Tariyani-Minapur State Highway) को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण शव के साथ सड़क पर बैठ गए और न्याय व मुआवजे की मांग करने लगे।
मृतक की पहचान तरियानी थाना क्षेत्र के वैद्यनाथपुर निवासी अवधेश ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार ठाकुर (Dheeraj Kumar Thakur, the 25-year-old son of Awadhesh Thakur) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 30 मार्च की सुबह मुम्बई के धारावी के माहिम फाटक इलाके में उसकी हत्या कर दी गई थी।

पैसे के मामूली विवाद में की हत्या
परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले पैसों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपितों ने साजिश के तहत धीरज की हत्या कर दी। विरोध करने पर उसके भाइयों के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें वे घायल हो गए।

इस मामले में मृतक के भाई नीरज कुमार ठाकुर ने मुम्बई के शाहुनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में ओसामा मकसूद अली शेख, आवेश कलीम शाह, अज्जू यासीन शेख और मो. अरमान सुभान चौधरी सहित कई लोगों को नामजद किया गया है।

मुंबई पुलिस पर लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद न तो कोई अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा और न ही जनप्रतिनिधियों ने हालचाल लिया। इसी नाराजगी के चलते लोगों ने शव के साथ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था, जिसे एंबुलेंस से गांव लाया गया। शव पहुंचते ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े।

Explore our articles