spot_img

Raipur : जग्गी हत्याकांड पर फैसले के बाद अमित जोगी की प्रतिक्रिया

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में उच्च न्यायालय के ताजा आदेश के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमि(Amit Jogi—State President of the Janata Congress Chhattisgarh (J)) जोगी ने फैसले पर आपत्ति जताई है। अदालत ने उन्हें तीन सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है।

फैसले के बाद अमित जोगी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय (High Court) ने उनके अनुसार पर्याप्त सुनवाई का अवसर दिए बिना ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) (Central Bureau of Investigation) की अपील स्वीकार कर ली। उनका दावा है कि पूरी प्रक्रिया बेहद कम समय में पूरी की गई, जिससे उन्हें अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रखने का मौका नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि निचली अदालत द्वारा पहले ही दोषमुक्त किए जाने के बावजूद उन्हें अब दोषी करार दिया जाना अप्रत्याशित है। जोगी ने इसे अपने साथ “गंभीर अन्याय” बताते हुए कहा कि वे इस फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देंगे।

अमित जोगी ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वे शांतिपूर्वक कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उच्चतम न्यायालय से उन्हें न्याय मिलेगा और सत्य की जीत होगी।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles