
उल्हासनगर : (Ulhasnagar) शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक पड़ोसी ने खिड़की में बिजली का करंट प्रवाहित कर 48 वर्षीय महिला को जान से मारने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खिड़की छूते ही लगा तेज झटका
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमला नेहरू नगर स्थित धोबी घाट (Dhobi Ghat area in Kamala Nehru Nagar) क्षेत्र की निवासी सुरेखा अनिल गायकवाड़ (48) 27 मार्च 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के पास मौजूद आरोपी दीपक अंकुश घरगे के घर की लोहे की खिड़की बंद करने गई थीं। जैसे ही उन्होंने खिड़की को छुआ, उन्हें जोरदार बिजली का झटका लगा।
आरोपी ने दी धमकी
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने जानबूझकर खिड़की में करंट छोड़ा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि खिड़की को हाथ मत लगाना, वरना करंट लगाकर नुकसान पहुंचाएगा।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 324(6) और 351(1) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर माली (Police Sub-Inspector Dnyaneshwar Mali) द्वारा की जा रही है।


