
बर्लिन : (Berlin) जर्मनी ने रूस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ईरान को हमले के टारगेट पहचानने में मदद कर रहा है। फ्रांस में G7 (G7 meeting in France) बैठक के दौरान जर्मनी के विदेश मंत्री (Germany’s Foreign Minister)ने कहा कि रूस मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का इस्तेमाल यूक्रेन युद्ध से ध्यान भटकाने के लिए कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूस ईरान को संभावित हमलों के टारगेट की जानकारी दे रहा है। इससे दोनों देशों के बीच करीबी सहयोग साफ दिखता है। जर्मनी के मुताबिक, मिडिल ईस्ट और यूक्रेन के संघर्ष आपस में जुड़े हुए हैं और इन्हें अलग-अलग नहीं देखा जा सकता।


