
लखनऊ : (Lucknow) केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में (Central Government’s decision to reduce excise duty on petrol and diesel) की गई कटौती को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (Union Minister of State for Finance and BJP State President Pankaj Chaudhary) ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम आम जनता को महंगाई से राहत देने वाला है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वैश्विक स्तर पर बने तनावपूर्ण हालात के बीच सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ईंधन पर कर में कमी का निर्णय लिया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की जनहितकारी सोच का परिणाम बताते हुए कहा कि सरकार हर परिस्थिति में नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
पेट्रोल पर दस रुपये की कटौती
वहीं, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने भी इस निर्णय को आम लोगों के लिए राहतभरा बताया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये की कटौती कर इसे 3 रुपये किया गया है, जबकि डीजल पर उत्पाद शुल्क को समाप्त करने का फैसला लिया गया है।
केशव मौर्य ने कहा, यह निर्णय न केवल उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करेगा, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा। सरकार के इस कदम को बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी को राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


