
मार्कापुरम : (Markapuram) आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में रायावरम (Andhra Pradesh’s Markapuram district, near Rayavaram) के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार टिप्पर (ट्रक) और निजी बस के बीच जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे 14 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 23 घायल हैं।
मार्कापुरम के पुलिस अधीक्षक (SP) वी. हर्षवर्धन राजू (V. Harshavardhan Raju) ने बताया कि इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और चालक सहित 23 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह 6:00 से 6:30 बजे के बीच रायावरम गांव के पास हुई। ‘हरिकृष्णा ट्रेवल्स’ (Harikrishna Travels) की निजी बस तेलंगाना के निर्मल से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की ओर जा रही थी।
मार्कापुरम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब बस एक मोड़ ले रही थी। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस के अगले हिस्से में बैठे लगभग 10 यात्री किसी तरह जान बचाकर निकलने में सफल रहे, लेकिन पिछले हिस्से में बैठे लोग आग की लपटों में फंस गए।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (Andhra Pradesh Chief Minister N. Chandrababu Naidu) ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
स्थानीय विधायक कंदुला नारायण रेड्डी (Andhra Pradesh Chief Minister N. Chandrababu Naidu) ने भी घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की। पुलिस अभी भी मृतकों की पहचान करने और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच करने में जुटी है।


