
मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड में कई बेहतरीन कॉमेडी फिल्में देने वाले निर्देशक प्रियदर्शन (Director Priyadarshan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अपनी फिल्मों से सबको हंसाने वाले प्रियदर्शन का कहना है कि उन्हें अपनी ही फिल्मों पर हंसी नहीं आती है। वहीं प्रियदर्शन ने कॉमेडी जॉनर को एक मुश्किल जॉनर भी करार दिया।
मैं एक सीन को दोबारा नहीं देख सकता
आईएनएस के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा कि कॉमेडी बनाना उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण पहलुओं में से एक रहा है। कॉमेडी फिल्में बनाते समय मुझे बहुत कष्ट सहना पड़ा है। जब मैं अपनी उन फिल्मों को दोबारा देखता हूं जो बहुत बड़ी हिट हुई हैं, तो मुझे हंसी नहीं आती। लेकिन थिएटर में ही मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया और उन पर फिल्म के प्रभाव को देख पाता हूं। मुझे लगता है कि आप एक ही सीन को दस बार नहीं देख सकते। लेकिन लोग इसे बीस बार, तीस बार देखते हैं।
कॉमेडी है सबसे कठिन जॉनर
कॉमेडी को सबसे कठिन जॉनर्स में एक बताते हुए प्रियदर्शन ने कहा कि यह सबसे मुश्किल काम है। जब भी मैं ह्यूमर और हॉरर या रोमांच के साथ कॉमेडी का मिश्रण करने की कोशिश करता हूं, तो मुझे कंपकंपी छूट जाती है। यह बहुत-बहुत मुश्किल है। मैं यह बात पूरे यकीन से कह सकता हूं। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि मुझे जल्द ही यह काम छोड़ना होगा। मैंने फैसला कर लिया है।
16 साल बाद अक्षय के साथ ‘भूत बंगला’ से वापसी कर रहे प्रियदर्शन
प्रियदर्शन की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ है, जिसमें वो 16 साल बाद अक्षय कुमार (comeback alongside Akshay Kumar after a gap of 16 years) के साथ वापसी कर रहे हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत दिग्गज अभिनेता असरानी (Akshay Kumar, the cast features Tabu, Wamiqa Gabbi, Paresh Rawal, Rajpal Yadav)भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


