spot_img

Iran’s Stern Warning : बुनियादी ढांचे पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे

Iran's Stern Warning: Attacks on Infrastructure Will Not Be Tolerated; We Will Deliver a Resounding Response

तेहरान : (Tehran) मध्य-पूर्व में तनाव (Tensions in the Middle East) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जहां ईरान ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए साफ कहा है कि उसके बुनियादी ढांचे पर कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका-इजराइल के साथ ईरान का टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और वैश्विक चिंता गहरा गई है।

ईरान के समाचार पत्र फिलिस्तीन क्रॉनिकल के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देश के बुनियादी ढांचे पर कोई हमला होता है तो ईरान बिल्कुल संयम नहीं बरतेगा। अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ईरान के पास इज़राइल द्वारा संभावित हमले की खुफिया जानकारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर ईरान पर हमला हुआ तो उसका जवाब बेहद कड़ा होगा। उन्होंने कहा कि ईरानी लोग सिद्धांतों वाले हैं। हम बातचीत के दौरान छिपकर हमला नहीं करते, लेकिन अगर हम पर हमला होता है तो हम ज़ोरदार जवाब देते हैं।

इस बयान के साथ एक वीडियो भी साझा किया गया, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (U.S. President Donald Trump) यह संकेत देते दिखाई दे रहे हैं कि ईरान, अमेरिका पर हमला करने की तैयारी कर रहा था। वहीं, ईरान ने खाड़ी के कई देशों में तेल और गैस उत्पादन से जुड़ी कई सुविधाओं को निशाना बनाया है। इन हमलों के कारण वैश्विक तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है और ब्रेंट क्रूड की कीमत 115 डाॅलर प्रति बैरल से भी ऊपर पहुंच गई है।

गौरतलब है कि, पश्चिम एशिया में करीब तीन हफ्ताें से अमेरिका-इज़राइल और ईरान (U.S., Israel, and Iran) के बीच युद्ध जारी है। इन हमलों में ईरान में लगभग 1,300 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें सर्वाेच्च नेता अली हुसैनी ख़ामेनेई कई समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

इसके जवाब में ईरान ने पूरे क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। इजराइल के अलावा जॉर्डन, इराक और खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इन हमलों से भारी नुकसान हुआ है, बुनियादी ढांचे को क्षति पहुंची है और हवाई यातायात के साथ-साथ वैश्विक बाजार भी प्रभावित हुए हैं।

Mumbai : राजामौली ने की ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ

मुंबई : (Mumbai) भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली (Veteran Indian filmmaker S.S. Rajamouli) ने अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की...

Explore our articles