
नवी मुंबई : (Navi Mumbai) खारघर रेलवे स्टेशन (Kharghar Railway Station) के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बैठी एक महिला ने अचानक ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
CCTV फुटेज में कैद हुआ हादसा
यह दर्दनाक घटना मंगलवार (17 मार्च) शाम 4:49 बजे हुई, जो स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में महिला को ट्रेन के आने से पहले बेंच पर बैठे हुए देखा गया।
मोटरमैन को नहीं मिला प्रतिक्रिया का मौका
जैसे ही पनवेल की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रही थी, महिला अचानक उठी और ट्रेन के सामने कूद गई। घटना इतनी तेजी से हुई कि मोटरमैन को ब्रेक लगाने का मौका तक नहीं मिला।
शव के टुकड़े इकट्ठा कर अस्पताल भेजा गया
घटना के बाद ड्यूटी पर मौजूद रेलवे पुलिस और यात्रियों की मदद से महिला के शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया गया। इसके बाद शव को पनवेल उपजिला अस्पताल (Panvel Sub-District Hospital) भेजा गया।
महिला की पहचान अब तक नहीं
पनवेल रेलवे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विजय तावड़े (Senior Inspector Vijay Tawde) के अनुसार, मृत महिला की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। महिला के पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
पुलिस जांच में जुटी, पहचान की कोशिश जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के थानों से संपर्क कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं महिला के लापता होने की कोई शिकायत दर्ज है या नहीं।


