
ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक (Bangladesh’s Sports Minister, Aminul Haque), बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) (Bangladesh Cricket Board) के भविष्य पर अंतिम फैसला लेने से पहले आईसीसी से सलाह करेंगे। साथ ही वह एक दूसरी समिति बनाने की योजना भी बना रहे हैं, जो जांच करेगी कि इस साल भारत और श्रीलंका में हुए पुरुषों के टी-20 विश्व कप (Men’s T20 World Cup) में बांग्लादेश क्यों हिस्सा नहीं ले पाया? टी-20 विश्व कप के मामले में बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत जाने से इनकार कर दिया था। बांग्लादेश के पूर्व फुटबॉल कप्तान हक ने कहा, हम यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि हमारी खेल कूटनीति कहां कमजोर पड़ी। 11 मार्च को खेल मंत्रालय (Ministry of Sports) ने पिछले साल हुए बीसीबी चुनावों में कथित अनियमितताओं, हेरफेर और सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों की जांच के लिए एक जांच समिति बनाई थी।


