spot_img

New Delhi : पश्चिम एशिया के लिए 44 उड़ानें चलाएंगी एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस

New Delhi: Air India and Air India Express to Operate 44 Flights for West Asia

नई दिल्ली : (New Delhi) टाटा की अगुवाई वाली एयरलाइन एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस (Tata-led airlines—Air India and Air India Express) मंगलवार को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने के लिए 44 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।

एयरलाइन ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 17 मार्च, 2026 को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली 44 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। कंपनी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर इंडिया (Air India Express and Air India) मस्कट और जेद्दा सहित पश्चिम एशिया से आने-जाने के लिए कुल 44 उड़ानें संचालित करेंगी।

इस बीच पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Dubai International Airport) ने विदेशी उड़ानों के संचालन पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया है। इसके परिणामस्वरूप इंडिगो, एयर इंडिया समूह और स्पाइसजेट ने दुबई के लिए अपनी उड़ान सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

इंडिगो ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में कहा कि दुबई हवाई अड्डा (Dubai Airport) अधिकारियों द्वारा जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में मौजूदा हालात को देखते हुए दुबई में विमानों के उतरने की अनुमति अगले आदेश तक रोक दी गई है। वहीं, स्पाइसजेट ने भी ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में बताया कि क्षेत्र में बदलती परिस्थितियों के कारण उसकी दुबई से आने-जाने वाली उड़ानें फिलहाल प्रतिबंधित हैं।

Explore our articles