spot_img

Bengaluru : चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों की मेजबानी की मंजूरी

Bengaluru: Approval Granted to Host Matches at Chinnaswamy Stadium

बेंगलुरु : (Bengaluru) कर्नाटक सरकार (Karnataka government) ने सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) (Karnataka State Cricket Association (KSCA) and Royal Challengers Bangalore (RCB)) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) (Indian Premier League) के मैचों की मेजबानी करने की औपचारिक मंजूरी दे दी। इससे इस स्टेडियम में आईपीएल मैचों के आयोजन की अनिश्चितता भी समाप्त हो गई। पिछले साल आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद यहां आयोजित समारोह में भगदड़ में कुछ लोगों की जान चली गई थी। कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर की अध्यक्षता में राज्य सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति तथा केएससीए, आरसीबी और उनकी प्रबंधन कंपनी डीएनए के प्रतिनिधियों के बीच बैठक के बाद औपचारिक मंजूरी दी गई। आरसीबी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह अपने सात घरेलू मैचों में से पांच बेंगलुरु में जबकि दो रायपुर में खेलेगा।

Explore our articles