spot_img

Lucknow : पहचान छिपाकर अस्पताल पहुंचे मंत्री, खुली पोल

Lucknow: Minister Visits Hospital Incognito; Reality Exposed

लखनऊ : (Lucknow) उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने सोमवार को राजधानी लखनऊ के चिनहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Centre (CHC) located in Chinhat, the state capital, Lucknow) (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की खराब स्थिति, वार्डों की अव्यवस्था और मरीजों को हो रही परेशानियों को देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उपमुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों को नोटिस जारी करने तथा सफाई एजेंसी के एक सप्ताह के भुगतान में कटौती के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री मास्क लगाकर अचानक अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले वह पर्चा काउंटर पर पहुंचे और मरीजों के बीच कतार में खड़े होकर उनसे अस्पताल की सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण शुरू किया।

गंदगी से पटा मिला एक्सरे रूम
पैथोलॉजी विभाग में बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ देखकर उन्होंने वहां तैनात तकनीशियन से जांच प्रक्रिया की समयावधि के बारे में पूछा। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्होंने जांच प्रक्रिया को तेज करने और मरीजों की प्रतीक्षा अवधि कम करने के निर्देश दिए। इसके बाद एक्स-रे कक्ष के आसपास धूल और गंदगी देखकर उन्होंने (dust and grime in the vicinity of the X-ray room) तत्काल सफाई कराने का आदेश दिया तथा वहां रखे स्टॉक और उपकरणों की भी जांच की।

बेड पर नहीं मिली चादर
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री जब जनरल वार्ड पहुंचे तो कई बेड पर चादर न होने और साफ-सफाई की स्थिति खराब मिलने पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखभाल सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बदहाल अवस्था में मिला शौचालय
शौचालयों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। हालांकि फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच के दौरान अग्निशमन सिलेंडरों की एक्सपायरी तिथि सही पाई गई।

आशाओं का बकाया भुगतान का निर्देश
निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सभागार में आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था। आशा बहनों ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि उनके मोबाइल फोन खराब होने के कारण कार्य में दिक्कत आ रही है। इस पर उन्होंने तुरंत (Dr. N.B. Singh) को फोन कर मोबाइल फोन की मरम्मत या बदलने के निर्देश दिए। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के बकाया भुगतान को शीघ्र जारी करने को भी कहा।

पेयजल व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं
अस्पताल परिसर में पेयजल व्यवस्था की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। पानी की पाइप को जाली से बांधकर रखने और आसपास गंदगी होने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जब तक अस्पताल में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो जातीं, तब तक जिम्मेदार अधिकारी परिसर से नहीं जाएंगे।

Explore our articles