spot_img

Ulhasnagar : ट्रक से डीजल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar: Accused of Stealing Diesel from Truck Arrested

उल्हासनगर : (Ulhasnagar) उल्हासनगर-4 के विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन (Vitthalwadi Police Station in Ulhasnagar-4) की सीमा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से डीजल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया है। घटना शनिवार, 14 मार्च की रात करीब 2 बजे की है, जब बाबा प्राइम के सामने खड़ी एक आयशर गाड़ी (MH 04 HS 0745) के टैंक (Eicher truck (MH 04 HS 0745) का लॉक तोड़कर अज्ञात चोरों ने 130 लीटर डीजल पार कर दिया था। गाड़ी के चालक भागवत वसंत देवरे की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस उप निरीक्षक बी.आर. दराडे (Inspector of Police B.R. Darade) ने जांच शुरू की और कल्याण निवासी 24 वर्षीय आरोपी निलेश प्रभंजन खेरवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Explore our articles