
नई दिल्ली : (New Delhi) ऋषभ पंत की (captain Rishabh Pant) कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) (Lucknow Super Giants) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 (Indian Premier League (IPL) 2026 season) की तैयारी शुरू कर दी है। टीम के नए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कप्तान पंत ने कहा कि सभी को एक-दूसरे से सीखते हुए इस सीजन के लिए कुछ नया बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
एलएसजी की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में पंत ने नए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि टीम में पिछले साल के कई खिलाड़ी मौजूद हैं, जबकि कुछ नए चेहरे भी जुड़े हैं। ऐसे में सभी को आपस में बेहतर तालमेल बनाकर आगे बढ़ना होगा।
पंत ने कहा, “हम सबको यहां मौजूद हर खिलाड़ी से जितना संभव हो उतना सीखने की कोशिश करनी चाहिए। अगर हम क्रिकेट के बारे में बातचीत नहीं करेंगे तो सुधार भी नहीं कर पाएंगे। इस सीजन के लिए हमें मिलकर कुछ बेहतर बनाने की कोशिश करनी होगी।”
पिछले दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में लखनऊ (mini-auction held last December, Lucknow) ने कई नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। इनमें श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नार्ट्जे, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी और ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश (Sri Lankan star all-rounder Wanindu Hasaranga, South African fast bowler Anrich Nortje, Mukul Chaudhary, Naman Tiwari, Akshat Raghuvanshi, and Australian wicketkeeper-batsman Josh Inglis) शामिल हैं। इसके अलावा टीम ने ट्रेड के जरिए अर्जुन तेंदुलकर और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Arjun Tendulkar and Indian fast bowler Mohammed Shami) को भी अपने साथ जोड़ा है।
पंत की अगुवाई में पिछले सीजन में लखनऊ का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। टीम ने लीग चरण में केवल छह मैच जीते और अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही। हालांकि आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ पंत ने नाबाद 118 रन की शानदार पारी खेली थी, लेकिन टीम को इसका फायदा नहीं मिल सका।
पंत ने कहा कि किसी भी सीजन की शुरुआत में टीम का लक्ष्य जीतना होता है, लेकिन खिलाड़ियों के लिए यह भी जरूरी है कि वे अपने व्यक्तिगत और टीम के लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट रहें। उन्होंने बताया कि अभी यह प्री-सीजन कैंप जैसा है, क्योंकि बाकी खिलाड़ी 15-16 मार्च के आसपास टीम से जुड़ेंगे।
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स अपने अभियान की शुरुआत 01 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम (Atal Bihari Vajpayee Ekana Stadium) में करेगी। इसके बाद टीम 05 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।


