spot_img

Bengaluru : दुबई में फंसे कर्नाटक के 50 लोग सुरक्षित बेंगलुरु पहुंचे

Bengaluru: 50 Karnataka residents stranded in Dubai arrive safely in Bengaluru

बेंगलुरु : (Bengaluru) ईरान और इजराइल-अमेरिका (Iran and Israel-USA) के बीच जारी युद्ध और बढ़ते तनाव के कारण दुबई में फंसे कर्नाटक के 50 लोग गुरुवार को सुरक्षित बेंगलुरु पहुंच गए। सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद सभी ने राहत की सांस ली और अपने परिजनों से मिलकर भावुक हो उठे।

बल्लारी जिले के 35 और चित्रदुर्ग जिले के 15 लोगों सहित कुल 50 कन्नड़िगा 4 मार्च को शारजाह (Kochi from Sharjah) से कोच्चि पहुंचे थे। युद्ध की तीव्रता और क्षेत्र में बढ़े तनाव के कारण उड़ानों के संचालन में बाधा उत्पन्न हो गई थी, जिसके चलते वे कुछ दिनों तक दुबई में फंसे रहे।

बाद में शारजाह के रास्ते उन्हें कोच्चि लाया गया, जहां से बेंगलुरु भेजने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। इस पूरे प्रयास में बल्लारी के विधायक बी. नागेंद्र (Ballari MLA B. Nagendra) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कोच्चि से बेंगलुरु तक विशेष विमान की व्यवस्था कराई, जिससे सभी लोगों को सुरक्षित उनके राज्य तक पहुंचाया जा सका।

गुरुवार सुबह सभी 50 लोग बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां विधायक नागेंद्र ने उनका आत्मीय स्वागत किया। संकट की घड़ी में मदद और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

वहीं, लंबे समय बाद सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों से मिलकर कई लोग भावुक हो गए। परिवार के सदस्यों ने भी राहत जताई और सरकार तथा जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

Explore our articles