
ठाणे : (Thane) ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) का अगला लोकशाही दिवस सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी शिकायतें और आवेदन पत्र दो प्रतियों में 23 मार्च तक मनपा मुख्यालय स्थित सुविधा केंद्र में जमा करें। लोकशाही दिवस से 15 दिन पहले आवेदन करना अनिवार्य है। प्रत्येक पिटीशन के साथ फॉर्म-1 (B) संलग्न करना होगा, जो अर्बन सुविधा केंद्र पर उपलब्ध है।


