spot_img

Ulhasnagar : सेंट्रल हॉस्पिटल में ही मिलेगा जन्म प्रमाणपत्र

Ulhasnagar: Birth certificates will be issued directly at the Central Hospital.

उल्हासनगर : (Ulhasnagar) उल्हासनगर सेंट्रल हॉस्पिटल (Ulhasnagar Central Hospital) में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र अब सीधे अस्पताल परिसर में ही दिया जाएगा। सिविल सर्जन मनोहर बनसोडे (Civil Surgeon Manohar Bansode) के इस फैसले से माता-पिता को जन्मदाखला बनवाने के लिए बार-बार उल्हासनगर महानगरपालिका मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पहले कागजात पूरे करने, लंबी कतारों में खड़े रहने और समय की बर्बादी के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।

माताओं और परिवारों को बड़ी राहत
इस निर्णय से नई माताओं और उनके परिवारों को बड़ी सुविधा मिलेगी, साथ ही प्रशासनिक कामकाज भी सुचारु होगा। उल्हासनगर के नागरिकों ने अस्पताल प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुविधा की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Explore our articles