spot_img

Assam Assembly Elections : अखिल गोगोई ने कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची पर उठाए सवाल

Assam Assembly Elections: Akhil Gogoi raises questions about the list of Congress candidates

गुवाहाटी : (Guwahati) असम में प्रस्तावित 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच शिवसागर के विधायक और राइजर दल के प्रमुख अखिल गोगोई (Sivasagar MLA and Riser Dal chief Akhil Gogoi) ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली सूची पर आपत्ति जताई है। उनके बयान के बाद विपक्षी खेमे में संभावित दरार की चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल, बीते कल (मंगलवार को) असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Assam Pradesh Congress Committee) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिल गोगोई ने कहा कि राइजर दल के साथ सीट-शेयरिंग को लेकर बातचीत जारी थी, इसके बावजूद कांग्रेस की ओर से एकतरफा उम्मीदवारों की घोषणा करना “दुर्भाग्यपूर्ण” और “असंवैधानिक” कदम है।

गोगोई ने कहा, “जब गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी, तब कांग्रेस को इस तरह एकतरफा सूची जारी नहीं करनी चाहिए थी। इससे भरोसे को ठेस पहुंची है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम विपक्षी एकता के लिए सही संकेत नहीं है।

राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब राज्य में अप्रैल के आसपास विधानसभा चुनाव (assembly elections) होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि चुनाव आयोग (Election Commission) ने अभी तक आधिकारिक तिथियों की घोषणा नहीं की है। ऐसे में सीट बंटवारे को लेकर असहमति भाजपा विरोधी गठबंधन की संभावनाओं को प्रभावित कर सकती है।

दूसरी ओर, कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया है कि राइजर दल के साथ अभी कोई औपचारिक गठबंधन नहीं हुआ है, हालांकि बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है, इसलिए पार्टी ने अपनी रणनीति के तहत उम्मीदवारों की घोषणा की है।

कांग्रेस के नेताओं ने यह भी बताया कि असम जातीय परिषद (Asom Jatiya Parishad) (AJP) के साथ समझौता हुआ है, जिससे संकेत मिलता है कि चुनिंदा क्षेत्रों में गठबंधन आधारित रणनीति अपनाई जा रही है।

असम की राजनीति में इस घटनाक्रम को अहम मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में राइजर दल और कांग्रेस (Riser Dal and the Congress) के बीच बातचीत किस दिशा में आगे बढ़ती है और क्या विपक्षी एकता कायम रह पाती है या नहीं।

Bengaluru : चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई क्रिकेट की वापसी

बेंगलुरु में आरसीबी खेलेगी अपने 5 मैचबेंगलुरु : (Bengaluru) बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (Bengaluru's M. Chinnaswamy Stadium) एक बार फिर क्रिकेट मैचों की...

Explore our articles