spot_img

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट

New Delhi: Stock market sees sharp decline in early trade

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बड़ी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा।

कारोबार के दौरान बीच-बीच में खरीदारी होने के बावजूद ये दोनों सूचकांक लगातार बड़ी गिरावट के साथ ही कारोबार करते रहे। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.78 प्रतिशत और निफ्टी 1.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (stock market heavyweights, Coal India, Infosys, Tech Mahindra, and Bharat Electronics) 2.48 प्रतिशत से लेकर 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, लार्सन एंड टूब्रो, श्रीराम फाइनेंस, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 7.20 प्रतिशत से लेकर 4.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभीतक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,786 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 365 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,421 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 3 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 27 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान में और 46 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 1,710.03 अंक की गिरावट के साथ 78,528.82 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा। बिकवाली का दबाव बनने पर यह सूचकांक गिर कर 78,443.20 अंक के स्तर तक आ गया। वहीं, लिवाली शुरू होने पर इसने 78,928.92 अंक के स्तर तक पहुंचने में भी सफलता हासिल की। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 1,431.36 अंक की गिरावट के साथ 78,807.49 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी (Sensex, the NSE Nifty) ने आज 476.90 अंक टूट कर 24,388.80 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल भी ऊपर नीचे होने लगी। खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी 24,476.95 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 24,305.40 अंक के स्तर तक गोता भी लगाया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 456.25 अंक फिसल कर 24,409.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 1,048.34 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,238.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 312.95 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,865.70 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Explore our articles