spot_img

Mumbai : राजपाल यादव की टिप्पणी पर बोले सोनू सूद

Mumbai: Sonu Sood responds to Rajpal Yadav's comments

मुंबई : (Mumbai) चेक बाउंस मामले (check bounce case) में तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव (Rajpal Yadav) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता ने मुश्किल दौर में आर्थिक मदद करने वाले लोगों का आभार जताया। इस बीच, सोनू सूद (Sonu Sood) के काम देने वाले बयान पर राजपाल की तीखी प्रतिक्रिया के बाद अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। सोनू सूद ने सामने आकर अपनी बात स्पष्ट करते हुए किसी भी तरह की गलतफहमी को दूर करने की कोशिश की है।

मीडिया से बातचीत में सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि राजपाल यादव को काम की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया, “मैंने सिर्फ इतना कहा था कि उन्हें साइन करें और एडवांस पेमेंट दें, क्योंकि वह इसके हकदार हैं।” गौरतलब है कि सोनू ने पहले एक पोस्ट के जरिए राजपाल का समर्थन करते हुए फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें काम देने की अपील की थी और यह भी कहा था कि वह खुद उन्हें अपनी फिल्म में शामिल करेंगे।

वहीं, राजपाल यादव ने इस बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि यह गलत धारणा है कि उन्हें काम मांगना पड़ता है। उनके मुताबिक, सिनेमा उनका जुनून है और वह अपने काम के दम पर लगातार अवसर हासिल करते हैं। अभिनेता की प्रतिक्रिया से साफ है कि उन्हें काम देने जैसी बात पसंद नहीं आई, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Explore our articles