spot_img

Jorhat : 40 सीटों पर नए चेहरों को मिलेगा मौका, जोरहाट में मुख्यमंत्री की घोषणा

Jorhat: New faces will be fielded in 40 seats, Chief Minister announces in Jorhat

जोरहाट (असम) : (Jorhat) असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा (Assam Chief Minister Dr. Himanta Biswa Sarma) ने बुधवार को जोरहाट में घोषणा करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव (upcoming assembly elections) में 40 सीटों पर नए चेहरों को प्रत्याशी बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में चुनाव बहाग बिहू (Baag Bihu) से पहले कराए जाने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्वाचन आयोग (Election Commission) से अनुरोध किया है कि चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया जाए, जिससे बहाग बिहू से पहले मतदान की प्रक्रिया पूरी हो सके और त्योहार के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अगली विधानसभा में कांग्रेस विपक्ष के नेता का दर्जा भी खो देगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता का दर्जा पाने के लिए कम से कम 22 सीटें आवश्यक हैं, जिसे कांग्रेस हासिल नहीं कर पाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस अपनी जीत की संभावनाओं वाली सीटें एजेपी और राइजर दल (AJP and Riser Dal) को देती है तो कांग्रेस विधानसभा में शून्य पर सिमट जाएगी।

Lucknow : जापान में निवेश का ‘मेगा डे’: यूपी में उद्योगों को नई रफ्तार

लखनऊ : (Lucknow) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के जापान दौरे की शुरुआत बड़े निवेश संकेतों के साथ हुई। पहले ही दिन...

Explore our articles