spot_img

Mumbai : महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर चढ़ा आदमी, पुलिस ने दबोचा

मुंबई : (Mumbai) 6 फरवरी 2026 को मध्य रेल की कर्जत लोकल ट्रेन के (Central Railway’s Karjat local train) महिला सेकंड क्लास डिब्बे में एक पुरुष व्यक्ति बुर्का पहनकर यात्रा करते हुए देखा गया। यह व्यक्ति घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की विपरीत दिशा से उतरकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की।

सीसीटीवी के आधार पर गिरफ्तारी

सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसे ट्रेस किया गया और बाद में नासिक से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान अल्ताफ हुसैन शेख (57 वर्ष) (Altaf Hussain Shaikh) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और वर्ष 2022 से विभिन्न अस्पतालों में मनोविकार संबंधी उपचार ले रहा है। आरोपी को गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने पकड़कर आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ घाटकोपर को सौंप दिया।

Explore our articles