spot_img

Mumbai : यश की ‘टॉक्सिक’ का जलवा, रिलीज से पहले ही की 120 करोड़ कमाई

Mumbai: Yash's 'Toxic' Creates a Buzz, Earns ₹120 Crore Before Release

मुंबई : (Mumbai) सुपरस्टार यश (Superstar Yash) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ अगले महीने दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही 120 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दरअसल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स दिल राजू (acquired by Dil Raju) की कंपनी एसवीसी (SV Cinemas) ने 120 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इसे एक एक्सक्लूसिव और बड़ी डील माना जा रहा है, जो यश की लोकप्रियता और फिल्म से जुड़ी उम्मीदों को दर्शाती है।

स्टारकास्ट और कहानी

‘केजीएफ’ सीरीज से देशभर में सुपरस्टार बने यश इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ‘टॉक्सिक’ एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास (directed by Geetu Mohandas by Geetu Mohandas) कर रही हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया (Kiara Advani, Nayanthara, Huma Qureshi, and Tara Sutaria) जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है, जो कन्नड़ के साथ अन्य भाषाओं में भी रिलीज होगी।

‘धुरंधर 2’ को मिल सकती है कड़ी टक्कर

साउथ भारत के अहम एपी-टीजी मार्केट (crucial AP-TG market of South India) में इतनी बड़ी डील को ट्रेड एक्सपर्ट्स यश की मजबूत स्टार पावर और डिस्ट्रीब्यूटर्स के भरोसे का संकेत मान रहे हैं। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया हासिल कर चुका है। मार्च 2026 में रिलीज होने वाली ‘टॉक्सिक’ का क्लैश रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से हो सकता है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि यश की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद ‘टॉक्सिक’ (Toxic) बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

Mumbai : अरिजीत सिंह के नए ट्रैक का टीज़र रिलीज

मुंबई : (Mumbai) प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की खबरों के बाद निराश हुए अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई...

Explore our articles