
मुंबई : (Mumbai) पवई इलाके में बॉम्बे आईआईटी (IIT Bombay in the Powai area) के हॉस्टल से कूदकर सिविल इंजीनियरिंग के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना की छानबीन पवई पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कि आज तडके बॉम्बे आईआईटी के हॉस्टल की छत से छात्र के छलांग लगा लेने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र नमन अग्रवाल (21) (Naman Agarwal (21)) को तत्काल नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
छानबीन में पता चला है कि छात्र सिविल इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष का छात्र था और राजस्थान के पिलानी (second-year civil engineering student and a resident of Pilani, Rajasthan) का रहने वाला था। पवई पुलिस ने इस मामले को एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (accidental death report) के तौर पर दर्ज किया है। हॉस्टल में छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैै।


