spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र में निवेश से 13 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार : भाजपा

Mumbai: Investments in Maharashtra to create 13 lakh jobs: BJP

मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन (Maharashtra BJP spokesperson Navnath Ban) ने बुधवार को मुंबई में कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दावोस यात्रा से महाराष्ट्र में लगभग 13 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि दावोस में महाराष्ट्र के लिए 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते किए गए हैं। इन निवेशों के माध्यम से राज्य में लगभग 13 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत में अब तक सबसे अधिक विदेशी निवेश लाने का कार्य मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने अपने दावोस दौरे के दौरान किया है। विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष कौशल की आवश्यकता होती है और यह कौशल मुख्यमंत्री फडणवीस में मौजूद है।

New Delhi : डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट जारी, रिकॉर्ड लो पर पहुंची भारतीय मुद्रा

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल ट्रेड में लगातार हो रही उथल-पुथल, ग्रीनलैंड के मसले को लेकर यूरोपीय देशों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

Explore our articles