
मुंबई : (Mumbai) नासिक में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) ने बुधवार को पार्टी विरोधी काम करने वाले 76 कार्यकर्तओं को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। निलंबित कार्यकर्ताओं में पूर्व महापौर और पार्षद शामिल हैं।
नाशिक शहर अध्यक्ष सुनील केदार (Nashik city president Sunil Kedar) ने बताया कि नासिक नगर निगम (Nashik Municipal Corporation) में पार्टी का टिकट नहीं मिलने से बहुत से कार्रकर्ताओं ने अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ बगावत की थी। इनमें कई कार्यकर्ता समझाने से मान गए और पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के प्रचार में शामिल थे। वहीं कई बागियों ने वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर दिया था। इनमें से 76 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसका भी जवाब बागियों ने नहीं दिया था। इसी वजह से इन सभी को छह साल तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। केदार ने बताया कि इसके आगे भी कुछ और बागियों को निलंबित किया जा सकता है।


