spot_img

Mumbai : कल्याण डोंबिवली नगर निगम चुनाव में भाजपा के दो उम्मीदवार निर्विरोध पार्षद बने

Mumbai: Two BJP candidates elected unopposed in Kalyan Dombivali Municipal Corporation elections

मुंबई : (Mumbai) कल्याण डोंबिवली नगर निगम चुनाव (Kalyan Dombivali Municipal Corporation election) में मतगणना से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के दो उम्मीदवार निर्विरोध पार्षद (Two BJP candidates have been elected) चुने गए हैं। हालांकि इसकी घोषणा चुनाव अधिकारी १६ जनवरी को करेंगे। इस तरह राज्य में नगर निगम चुनावों में इन उम्मीदवारों के पार्षद बनने के रुप में अपना खाता खोल लिया है।

कल्याण डोंबिवली नगर निगम की 122 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि ३० दिसंबर थी। वार्ड क्रमांक १८ में सिर्फ भाजपा उम्मीदवार के रुप में रेखा राजन चौधरी (Rekha Rajan Chaudhary) ने नामांकन भरा था। इसी तरह वार्ड क्रमांक २२ से भाजपा की ओर से आशावरी केदार नवरे (Ashawari Kedar Navare) ने नामांकन दाखिल किया था। दोनों भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। चुनाव अधिकारी वरुण कुमार सहारे (Election officer Varun Kumar Sahare) ने कहा कि दोनों निर्विरोध चुने गए हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा १६ जनवरी को की जाएगी।

Explore our articles