spot_img

Mumbai : मुंबई नगर निगम में भाजपा 137 सीटों पर और शिवसेना (शिंदे) 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

मुंबई : (Mumbai) मुंबई नगर निगम (Mumbai Municipal Corporation) की कुल २२७ सीटों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) 137 सीटों पर और शिवसेना शिंदे गुट 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें भाजपा अपने सहयोगी दलों को अपने हिस्से में आई सीटों में से और शिवसेना शिंदे गुट अपने सहयोगी दलों को अपने हिस्से में आई सीटों में सीटें देगी।

यह निर्णय सोमवार को देर रात उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) के शासकीय आवास नंदनवन बंगले में दोनों पार्टियों की बैठक में लिया गया है। भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम और शिवसेना शिंदे समूह के नेता और पूर्व सांसद राहुल शेवाले (former MP Rahul Shewale) ने मंगलवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी है। अमित साटम ने कहा कि मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा 137 सीटों पर और शिवसेना शिंदे गुट 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का अंतिम निर्णय लिया गया है। मुंबई नगर निगम पर हिंदुत्व के महागठबंधन का भगवा झंडा फहराने के लिए जोरदार चुनाव प्रचार किया जाएगा।

अमित साटम ने कहा कि मुंबई शहर का विकास करते समय, मुंबई की सुरक्षा बरकरार रहनी चाहिए। मुंबई का रंग बदलने की कोशिश करने वाली सभी ताकतों को हराया जाना चाहिए। शिंदे समूह के नेता राहुल शेवाले ने कहा कि सीटों का समझौता बहुत ही सम्मानजनक माहौल में हो गया है। दोनों पार्टियां किसी भी तरह मुंबई नगर निगम पर हिंदुत्व का भगवा फहराने का प्रयास करेंगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने कहा कि मुंबई में भाजपा और शिवसेना महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा पूरा हो गया है और भाजपा 137 सीटों पर और शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महागठबंधन के अन्य घटक दलों को इसमें शामिल किया जाएगा।

Explore our articles