spot_img

Mumbai : मुंबई में एक ही दिन दो जगह सिलेंडर विस्फोट, पांच घायल

मुंबई : (Mumbai) मुंबई में रविवार को दो स्थानों पर हुए सिलेंडल ब्लास्ट (Two cylinder blasts in Mumbai) ने मुंबई वासियों में हलचल मचा दी। इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना अंधेरी पूर्व में हुई। अंधेरी के मरोल स्थित रमाबाई नगर (Ramabai Nagar, Marol, Andheri) में गैस रिसाव के कारण भीषण विस्फोट हुआ। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आस-पास के लोगों के अनुसार घर के सो रहे थे, तब गैस पूरे घर में फैल चुकी थी। सुबह उठने के बाद जैसे ही लाइट चालू की गई, चिंगारी पैदा हुई और अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद घर में आग लग गई।

दूसरी घटना दक्षिण मुंबई के कोलाबा (Colaba, South Mumbai) में हुई। कोलाबा सोशल नामक रेस्टोरेंट में आग लग गई और गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस घटना में सुनील सिंह (28) और सुब्रत बराई (35) घायल हुए हैं। उन्हें सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनील सिंह 5 प्रतिशत और सुब्रत बराई को 15 फीसदी जल गए हैं। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles