spot_img

Jalpaiguri : दर्दनाक सड़क हादसे में महिला परीक्षार्थी की मौत

जलपाईगुड़ी : (Jalpaiguri) जलपाईगुड़ी–हल्दीबाड़ी (Jalpaiguri-Haldibari state highway) राज्य सड़क पर सरदारपाड़ा इलाके में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार दस पहिया ट्रक की टक्कर से एक महिला परीक्षार्थी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति और चार वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान माधबी बर्मन सरकार (Madhabi Barman Sarkar) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि माधबी अपने पति की मोटरसाइकिल पर सवार होकर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने परीक्षा केंद्र जा रही थीं। उनके साथ उनका चार साल का बच्चा भी मौजूद था। इसी दौरान सरदारपाड़ा इलाके में अचानक पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में माधबी ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में महिला के पति और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles