spot_img

Mumbai : ठाणे-मुलुंड के बीच तत्काल शुरू होगा नए रेलवे स्टेशन का रुका हुआ काम

रेल मंत्री वैष्णव दिया आश्वसन
मुंबई : (Mumbai)
ठाणे और मुलुंड के बीच प्रस्तावित नए सबर्बन रेलवे स्टेशन (suburban railway station) का लंबे समय से रुका काम अब सीधे रेलवे द्वारा किया जाएगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) से फोन पर बातचीत कर स्पष्ट किया कि रेलवे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी कार्य अपने खर्च पर तुरंत शुरू करेगा। इससे परियोजना को नई गति मिलने की उम्मीद है।

संसद में उठा मुद्दा, सांसदों का फॉलोअप

काम में देरी को लेकर शिवसेना ग्रुप लीडर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और सांसद नरेश म्हस्के (MP Dr. Shrikant Shinde and MP Naresh Mhaske) लगातार रेल मंत्रालय से फॉलोअप कर रहे थे। डॉ. शिंदे ने संसद में यह मामला उठाया था, जबकि नरेश म्हस्के ने रेलवे एडवाइजरी कमिटी की बैठक में भी इस पर ध्यान दिलाया। दोनों सांसदों ने रेलवे और मंत्रालय के बीच समन्वय की कमी को देरी का प्रमुख कारण बताया।

स्मार्ट सिटी मिशन में फंसा प्रोजेक्ट

‘स्मार्ट सिटी मिशन’ (Smart City Mission) के तहत ठाणे–मुलुंड के बीच नए सबर्बन रेलवे स्टेशन को मंजूरी मिली थी। ठाणे स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगभग 60 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। हालांकि, परियोजना की लागत 120 करोड़ रुपये से बढ़कर 245 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। मार्च 2025 में स्मार्ट सिटी मिशन समाप्त होने के कारण अतिरिक्त फंड की उपलब्धता नहीं रह गई थी।

रेल मंत्री का आश्वासन, सांसदों ने जताया आभार

फंड की कमी के चलते प्रोजेक्ट के रुकने की आशंका को देखते हुए सांसदों ने केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की थी। इस पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने भरोसा दिलाया कि सेंट्रल रेलवे तुरंत काम शुरू करेगा और पूरा खर्च वहन करेगा। इस निर्णय के बाद सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और नरेश म्हस्के (MPs Dr. Shrikant Shinde and Naresh Mhaske) ने समस्या के समाधान के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles