spot_img

Moscow : रूस-यूक्रेन युद्ध तुरंत रोकने के लिए पुतिन हुए तैयार

मॉस्को : (Moscow) रूसी राष्ट्रपति पुतिन (Russian President Putin) ने यूक्रेन युद्ध पर बड़ी टिप्पणी की है। पुतिन ने कहाकि वह यू्क्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए तुरंत तैयार हैं। हालंकि उन्होंने इसके लिए एक बड़ी शर्त रख दी है। पुतिन ने कहाकि अगर उन्हें सुरक्षा की गारंटी दी जाए तो वह यूक्रेन से युद्ध रोकने को तैयार हैं। यूक्रेन के साथ शांतिवार्ता पर पुतिन ने कहाकि हालांकि अब तक, हमें वास्तव में ऐसी तत्परता यूक्रेन की तरफ से नहीं दिखती। लेकिन फिर भी हम कुछ संकेत देखते हैं। इनमें कीव शासन (Kyiv regime) से भी संकेत शामिल हैं, कि वे किसी प्रकार की बातचीत में शामिल होने को तैयार हैं। मैं केवल इतना ही कहना चाहता हूं कि हम हमेशा यही कहते रहे हैं।

हम इस संघर्ष को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त करने के लिए तैयार और इच्छुक हैं। इस दौरान पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किए जा रहे शांति प्रयासों पर भी बात की। उन्होंने कहाकि राष्ट्रपति ट्रंप इस संघर्ष को खत्म करने के लिए बेहद गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप (President Trump) के साथ मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहाकि एंकरिज में हमने राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्तावों पर सहमति जताई और व्यावहारिक रूप से उन्हें मान लिया। इसलिए यह कहना कि हम किसी भी चीज़ को अस्वीकार कर रहे हैं पूरी तरह से गलत है। इसका कोई आधार नहीं है। मॉस्को में प्रारंभिक बैठकों में, हमें कुछ प्रस्ताव दिए गए और हमसे कुछ समझौते करने को कहा गया। जब मैं एंकरिज पहुंचा, मैंने कहाकि यह हमारे लिए आसान निर्णय नहीं होंगे।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक भ्रष्टाचार संबंधी एनसीईआरटी की किताब पर लगाई रोक

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (National Council of Educational Research and Training)...

Explore our articles