spot_img

Mumbai : रत्नागिरी में निजी बस 70 फीट गहरी खाई में गिरी, 15 घायल

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित अंबा घाट (Amba Ghat in Maharashtra’s Ratnagiri district) पर शुक्रवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर लगभग 70 फीट गहरी खाई में गिरने से कम से कम 15 लोग घायल हो गए। इस घटना में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज रत्नागिरी के सरकारी अस्पताल में हो रहा है। इस घटना की छानबीन देवरुख पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

देवरुख पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर उदय झावरे (Senior Police Inspector Uday Jhaware of Devrukh police station) ने बताया, “बस में लगभग 100 यात्री सवार थे। ऐसा लगता है कि ड्राइवर ने एक तेज़ मोड़ पर कंट्रोल खो दिया।” उन्हाेंने कहा कि सभी यात्री नेपाल से आए थे और आम के बागों में काम करने के लिए रत्नागिरी जा रहे थे। घायल हुए 15 लोगों में से चार से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस मध्यप्रदेश से रत्नागिरी जा रही थी। बस जैसे ही अंबा घाट पर पहुंची, ताे खतरनाक मोड़ पर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सडक़ से उतर गई। यह ढलान पर एक बड़े पेड़ से जा टकराई, जिससे यह घाटी में और नीचे नहीं जा पाई। आशंका है कि कोहरे की वजह से ड्राईवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया होगा। घटना की सूचना मिलते रत्नागिरी जिला पुलिस की टीमों ने, स्थानीय गांववालों और इमरजेंसी में मदद करने वालों के साथ मिलकर, यात्रियों को दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकाला और सभी घायल लोगों को रत्नागिरी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इस घटना की जांच जारी है।

2

New Delhi : महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, डायना बेग की वापसी

नई दिल्ली : (New Delhi) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने महिला टी20 विश्व कप (Women's T20 World Cup) 2026 और उससे पहले...

Explore our articles