spot_img

Mumbai : रोमांस से भरपूर ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे (Actors Kartik Aaryan and Ananya Panday) एक बार फिर पर्दे पर अपनी ताज़ा जोड़ी के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ शुरू से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता का विषय बनी हुई है। फिल्म की चर्चा को और बढ़ाते हुए निर्माताओं ने इसका पहला गाना यानी टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है, जिसने इंटरनेट पर आते ही हलचल मचा दी।

इस रोमांटिक ट्रैक ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के बोल अन्विता दत्त (Anvita Dutt) ने लिखे हैं, इसे मशहूर संगीतकार-सिंगर जोड़ी विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी ने अपनी दमदार आवाज़ दी है। गाना सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और रिलीज के साथ ही यह दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। 3 मिनट 6 सेकंड लंबा यह गाना खूबसूरत लोकेशंस और रंगीन विज़ुअल्स से भरा है। समंदर के बीचो-बीच कार्तिक और अनन्या (Kartik and Ananya) की रोमांटिक केमिस्ट्री इस गाने को खास बनाती है। कई दर्शकों को इसके दृश्यों ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ के हिट गाने ‘बेशरम रंग’ की याद भी दिला दी है।

कार्तिक और अनन्या स्टारर (Kartik and Ananya starrer) यह फिल्म इस साल क्रिसमस, यानी 25 दिसंबर, को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, और गाने की सफलता से साफ है कि दर्शक इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Puducherry : पुडुचेरी में 13 मई को पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे एन. रंगास्वामी

पुदुचेरी : (Puducherry) केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) (NDA) को बहुमत मिलने के बाद एन. रंगास्वामी 13 मई को...

Explore our articles