spot_img

Mumbai : कुर्ला में गोदाम में लगी भीषण आग

मुंबई : (Mumbai) मुंबई के कुर्ला इलाके (Kurla area of ​​Mumbai) में एक गोदाम में गुरुवार की देर रात आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। बीएमसी प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कुर्ला पश्चिम के किस्मत नगर के खलील शेख चॉल (Khalil Sheikh Chawl) के गोदाम में गुरुवार देर रात आग लगी। सूचना मिलते ही फौरन दमकल कर्मियों की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया।

इस बीच स्थानीय पुलिस और वार्ड कर्मचारी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम (fire brigade team) ने मध्य रात्रि तक आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग को बुझाने के बाद गोदाम में ठंडा करने का काम चल रहा है। आग लगने के कारणो का पता नहीं चल सका है। आगे की जांच जारी है।

New Delhi : ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी चोरी करने के मामले में 4.24 करोड़ रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली : (New Delhi) ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) पर आपूर्ति किए गए सामान का 'गलत क्लासिफिकेशन' दर्शाकर जीएसटी चोरी करने के मामले में...

Explore our articles