spot_img
Home Business Business New Delhi : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 86.16 अंक...

New Delhi : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 86.16 अंक उछला

0
100

नई दिल्‍ली : (New Delhi) हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक में तेजी जारी है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (Bombay Stock Exchange) (BSE) का सेंसेक्‍स 86.16 अंक यानी 0.10 फीसदी उछलकर 85,318.08 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सेंज (National Stock Exchange) (NSE) का निफ्टी भी 28.00 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 26,096.15 पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में आज आईटी और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। वहीं एनर्जी और ऑटो शेयर्स (energy and auto stocks) में गिरावट है। आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेज खरीदारी से बाजार के सेंटीमेंट को मजबूती मिली है, जिससे शुरुआती कारोबार में सूचकांकों ने बढ़त दर्ज की। इसके विपरीत ऑटो सेक्टर के शेयर दबाव में रहे और लाल निशान में खुले, जिससे सेक्टर-वार रुझानों में स्पष्ट बंटवारा दिखा।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (Bombay Stock Exchange) (BSE) का सेंसेक्‍स 400.76 अंक यानी 0.47 फीसदी लुढ़कर 85,231.92 के स्‍तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (National Stock Exchange) (NSE) का निफ्टी 124.00 अंक यानी 0.47 अंक फिसल कर 26,068.15 के स्‍तर पर बंद हुआ था।