मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Bollywood actress Parineeti Chopra and Aam Aadmi Party leader Raghav Chadha) हाल ही में माता-पिता बने हैं। 19 अक्टूबर को परिणीति ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था और अब कपल ने अपने नन्हे बेटे की पहली झलक दुनिया के साथ शेयर की है। प्रशंसक इस परिवारिक तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में परिणीति और राघव (Parineeti and Raghav) अपने बेटे को बेहद प्यार से थामे नजर आ रहे हैं। दोनों ने पोस्ट के साथ लिखा,” जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम… तत्र एव नीर।” इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे का नाम भी उजागर किया, ‘नीर’। अभिनेत्री ने बताया कि नीर नाम का अर्थ है, शुद्ध, दिव्य और अनंत। उन्होंने लिखा कि उनके जीवन की इस नई ‘अनंत बूंद’ ने उनके दिलों को गहरी शांति और खुशी दी है।
दो साल बाद घर में गूंजी किलकारियां
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra and Raghav Chadha) ने 2023 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद दोनों ने माता-पिता बनने का सुख पाया है। अगस्त में परिणीति ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और कुछ ही महीनों बाद अक्टूबर में नन्हे बेटे नीर का जन्म हुआ। कपल और उनके परिवारों में छोटे मेहमान के आने के बाद खुशी का माहौल है। वहीं, फैंस भी सोशल मीडिया पर बड़े उत्साह के साथ बधाइयां दे रहे हैं।


