spot_img

Mumbai : संजय मिश्रा की ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का नया पोस्टर रिलीज

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री महिमा चौधरी और संजय मिश्रा (Actress Mahima Chaudhary and Sanjay Mishra) की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। उनकी आगामी फिल्म का नाम है ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’, (“Durlabh Prasad Ki Doosri Shaadi”) जिसकी पहली झलक पोस्टर के साथ पहले ही जारी की जा चुकी थी। अब फिल्म के निर्माताओं ने इसका दूसरा पोस्टर भी रिलीज कर दिया है, जो मशहूर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (Dilwale Dulhania Le Jayenge) के क्लासिक पोस्टर की याद दिलाता है। जिस तरह डीडीएलजे के पोस्टर में काजोल किताब और शाहरुख खान गिटार थामे नजर आए थे, वैसे ही महिमा और संजय भी नए पोस्टर में उसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

पोस्टर के कैप्शन ने खींचा ध्यान

अभिनेता संजय मिश्रा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “हो ले जायेंगे ले जायेंगे, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे। अरे रह जायेंगे रह जायेंगे, पैसेवाले देखते रह जायेंगे।” पोस्टर में महिमा और संजय एक-दूसरे की पीठ से टिके बैठे हैं, दोनों के हाथों में किताबें हैं, जो एक मजेदार और नॉस्टैल्जिक अहसास दे रहा है। फिल्म का निर्देशन सिद्धांत राज कर (film is being directed by Siddhant Raj) रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने अब तक इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।

फैंस के बीच बढ़ा उत्साह

‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का नया पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। दर्शक इस अनोखी जोड़ी को एक साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। पोस्टर के जरिए फिल्म ने लोगों के दिलों में जिज्ञासा और हंसी दोनों जगा दी है, और अब सबकी नजरें इसकी रिलीज डेट पर टिकी हैं।

Nicosia : साइप्रस को एंटी-मिसाइल, एंटी-ड्रोन सिस्टम और युद्धपोत भेजेगा फ्रांस

निकोसिया : (Nicosia) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच साइप्रस की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच फ्रांस ने बड़ा कदम उठाया...

Explore our articles