spot_img

New Delhi : एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप: भारत की कंपाउंड महिला और मिश्रित टीमों ने जीता स्वर्ण पदक

नई दिल्ली : (New Delhi) ढाका में चल रही एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप (Asian Archery Championships in Dhaka) में भारत ने कंपाउंड वर्ग में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए महिला टीम और मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुष टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

महिला कंपाउंड टीम के फाइनल में दीपशिखा, प्रिथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम (Deepshikha, Prithika Pradeep, and Jyothi Surekha Vennam) की भारतीय तिकड़ी ने दक्षिण कोरिया को कड़े मुकाबले में 236-234 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पुरुष कंपाउंड टीम स्पर्धा में अभिषेक वर्मा, साहिल जाधव और प्रतमेश फुगे की भारतीय टीम (Indian team of Abhishek Verma, Sahil Jadhav, and Pratamesh Phuge) को कजाखस्तान के खिलाफ 229-230 से मामूली अंतर से हार झेलनी पड़ी और रजत पदक हासिल हुआ। यह मुकाबला पूरी तरह से रोमांचक रहा, लेकिन निर्णायक क्षणों में कजाख खिलाड़ियों ने बढ़त बना ली।

मिश्रित टीम में भी स्वर्ण

मिश्रित टीम फाइनल में अभिषेक वर्मा और दीपशिखा (Abhishek Verma and Deepshikha) की भारतीय जोड़ी ने बांग्लादेश के हिमु बाचार और बोन्ना आक्तर को 153-151 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ढाका में जारी इस प्रतियोगिता में भारत का यह प्रदर्शन एशियाई स्तर पर तीरंदाजी में उसकी मजबूत स्थिति को और भी पुख्ता करता है।

Srinagar : महबूबा मुफ्ती ने मुस्लिमों से विश्वासघात करने के लिए ओआईसी को घेरा

श्रीनगर : (Srinagar) पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (PDP President Mehbooba Mufti) ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों पर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (Organization of...

Explore our articles