spot_img

Lucknow : भारतीयम् और शिवांजना की “पंचम धारा” म्यूजिकल नाइट व “द क्लाउन-विदूषक” नाटक 19-20 नवंबर को

लखनऊ : (Lucknow) भारतीयम् अपनी स्थापना के 35वें वर्ष पर शिवांजना स्टूडियो (35th anniversary of its establishment, Bharatiyam, in collaboration with Shivanjana Studio) के सहयोग से दो दिवसीय संगीत एवं नाट्य समारोह का आयोजन 19 और 20 नवंबर को संत गाडगे जी महाराज ऑडिटोरियम, गोमतीनगर में करेगा। यह जानकारी भारतीयम्-शिवांजना स्टूडियो के प्रमुख राजीव रंजन सिंह (Rajiv Ranjan Singh) ने बुधवार काे दी।

उन्हाेंने बताया कि पहले दिन 19 नवंबर को “पंचम धारा” (“Pancham Dhara”) शीर्षक से म्यूजिकल नाइट का आयाेजन हाेगा, जो महान संगीतकार आर.डी. बर्मन को समर्पित होगी। इस अवसर पर शिवांजना म्यूजिक की आधिकारिक लॉन्चिंग भी की जाएगी। “वायलेंट – द म्यूजिकल बैंड” (“Violent – The Musical Band”) और मुंबई के प्रसिद्ध ड्रमर जॉन टी. हंट सहित कई कलाकार इसमें प्रस्तुति देंगे।

दूसरे दिन 20 नवंबर को वरिष्ठ रंग निर्देशक पुनीत अस्थाना (director Puneet Asthana) के निर्देशन में हास्य नाटक “द क्लाउन-विदूषक” मंचित किया जाएगा, जो महान कलाकार चार्ली चैपलिन को समर्पित हाेगा। नाटक में उनके साथ केशव पंडित और अंबरीश बॉबी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

राजीव रंजन सिंह ने बताया कि संस्था हर वर्ष चार संगीत समारोहों के माध्यम से महान संगीतज्ञों को श्रद्धांजलि देती है। इसके माध्यम से युवा कलाकारों को मंच प्रदान किया जाता है। दोनों आयोजन शाम 7 बजे से होंगे, जिनके टिकट बुक माई शो पर उपलब्ध हैं।

Explore our articles