spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (Global markets) से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones futures) आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार (US market) में पिछले सत्र के दौरान निचले स्तर से रिकवरी की कोशिश होने के बावजूद वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,728.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, नैस्डेक ने 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,005.22 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 102.23 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,089.23 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान चौतरफा बिकवाली का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,682.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.18 प्रतिशत टूट कर 7,950.18 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 164.06 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,569.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स (Straits Times Index) 0.62 प्रतिशत टूट कर 4,464.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1,302.22 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स (Shanghai Composite Index) 0.03 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 3,996.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,655 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स (Jakarta Composite Index) 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,418.77 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 120.54 अंक यानी 3.05 अंक उछल कर 4074.30 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

इसी तरह निक्केई इंडेक्स 468.63 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,745 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स (Taiwan Weighted Index) 212.27 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ 27,863.68 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 173.17 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,415 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Explore our articles