spot_img

Mumbai : नवी मुंबई में एक ही परिवार के पांच लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नवी मुंबई (Navi Mumbai, Maharashtra) के उल्वे स्थित जवाले गाँव में किराए के मकान में रहने वाले एक ही परिवार के पाँच सदस्यों ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार लोगों को इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है। इस घटना की छानबीन नवी मुंबई पुलिस (Navi Mumbai Police) कर रही है।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जवाले गांव में किराएदार के रूप में रह रहे एक परिवार ने दो-तीन दिनों से घर का दरवाज़ा नहीं खोला था। इसलिए मकान मालिक ने आज फायर ब्रिगेड (fire brigade) की मदद से दरवाज़ा खोला। जब दरवाज़ा खोला गया, तो सामने का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। क्योंकि संतोष बीरा लुहार(22 ), रमेश बीरा लुहार(23 ), उनकी पत्नी बसंती और बेटे आयुष (5) और आर्यन (2) सभी घर में बेहोश पाए गए। इन सभी को इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान ही संतोष की मौत हो गई। चार लोगों का इलाज चल रहा है और दो बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और अब पुलिस मामले की आगे की जाँच कर रही है।

Raipur : मुख्यमंत्री साय ने की फिल्म ‘शतक’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने की घोषणा

रायपुर : (Raipur) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने गुरुवार की देर रात राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय...

Explore our articles