spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी चौतरफा तेजी का रुख

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (Global markets) से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज सांकेतिक बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज चौतरफा तेजी का रुख बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार (US market) में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,735.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 310.57 अंक यानी 1.37 प्रतिशत उछल कर 22,990.54 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 46,709.11 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजारों (European markets) में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 9,403.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,206.07 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 427.81 अंक यानी 1.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,258.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

भारत में होने वाले मुहूर्त ट्रेडिंग के मौके पर एशियाई बाजारों से भी आज शानदार रौनक के संकेत मिल रहे हैं। एशिया के सभी 9 बाजार आज मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,013 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 409.50 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ 49,595 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

हैंग सेंग इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 461.17 अंक यानी 1.75 प्रतिशत उछल कर 26,320 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,389.05 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है, जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.20 प्रतिशत उछल कर 3,910.013 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स (Jakarta Composite Index) 92.63 अंक यानी 1.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,181.61 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि ताइवान वेटेड इंडेक्स 174.48 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 27,863.11 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,834.39 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत उछल कर 1,289.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles