नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (Global markets) से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट (Wall Street) के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,644.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 172.91 अंक यानी 0.76 प्रतिशत टूट कर 22,521.70 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones Futures) आज फिलहाल 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 46,339.31 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद आखिरी वक्त में हुई खरीदारी के कारण मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स (FTSE index) 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,452.77 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,919.62 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 150.99 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,236.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजार में से 8 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजारों में से इकलौता जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स (Jakarta Composite Index) फिलहाल 0.79 प्रतिशत लुढ़क कर 8,003.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 166.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,361.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स (Straits Times Index) 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,369.99 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 2.02 प्रतिशत उछल कर 3,633.92 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स (Taiwan Weighted Index) 363.72 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27,156.87 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 328.65 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,770 अंक के स्तर पर, निक्केई इंडेक्स 580.68 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,428 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.81 प्रतिशत उछल कर 1,276.69 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स (Shanghai Composite Index) 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,869.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।


