spot_img

Sultanpur : राहुल गांधी काे 12 साल पुराने मामले में काेर्ट से मिली राहत, निगरानी याचिका निरस्त

सुलतानपुर : (Sultanpur) जिले की फास्ट ट्रैक कोर्ट-द्वितीय (Sultanpur district’s Fast Track Court II) ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने वर्ष 2013 के एक मामले में उनके खिलाफ दायर निगरानी (dismissed a monitoring petition) याचिका काे निरस्त कर दिया है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में अक्टूबर 2013 (In October 2013, during an election rally in Indore, Madhya Pradesh) को राहुल गांधी ने चुनावी जनसभा में मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए मुस्लिम युवकों पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध होने का आपत्तिजनक बयान दिया था। इस बयान को लेकर अधिवक्ता मोहम्मद अनवर (Mohammad Anwar)ने शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। इस मामले में परिवादी मोहम्मद अनवर के साथ राजा राम उपाध्याय और विशाल बरनवाल ने भी गवाही दी थी। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने 30 जनवरी को इस परिवाद को खारिज कर दिया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ मोहम्मद अनवर ने जिला जज की कोर्ट में निगरानी याचिका दाखिल की थी।

मंगलवार को राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ल (Rahul Gandhi’s lawyer, Kashi Prasad Shukla) ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के न्यायाधीश राकेश (Court II Judge Rakesh) ने निगरानी याचिका को निरस्त करने का आदेश दिया।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles